BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! लोन दिलाने के नाम पर 19 लोगों से ठगी, आरोपी महिला गिरफ्तार..5.97 लाख की हुई थी ठगी, पीड़ितों ने की थी शिकायत, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर 19 लोगों से करीब 6 लाख रुपये की ठगी करने वाली महिला को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिया प्रियंका राय (30) निवासी देवरीखुर्द, बिलासपुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता मीरा मानिकपुरी समेत 19 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि प्रियंका राय ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 597450 रुपये ऐंठ लिए और बाद में कोई लोन मंजूर नहीं हुआ। तोरवा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रियंका राय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने प्रियंका राय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कोई मामला दर्ज है या नहीं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स... बिलासपुर में कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे अफसर; रातभर गूंजती रही बोरिंग मशीन की आवाज, जिम्मेदार... मैनपाट में पीलिया का कहर: पूर्व उपसरपंच समेत 4 की मौत...बाकी मरीजों का अंबिकापुर-रायपुर में इलाज जार... बिलासपुर; शनिचरी बाजार की सब्जी मंडी में भीषण आग: 15 दुकानें जलकर खाक, दमकल की कड़ी मशक्कत से टला बड... बिलासपुर से उठी अनोखी पहल: मुस्लिम समाज ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए गौमाता को राष्ट्... बिलासपुर; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पहली से आठवीं तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य, ... खैरागढ़ में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला, प...