BilaspurCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पत्नी पर शक, फिर खून का खेल: चॉपर से किया जानलेवा हमला..आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्राम पिरैया निवासी युवक जयपाल साहू पर मोहम्मद मोबिन नामक व्यक्ति ने चॉपर से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी मोबिन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी शक के चलते पत्नी करीब डेढ़ महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी। मोबिन को शक था कि जयपाल का उसकी पत्नी से संबंध है। इसी गुस्से में मोबिन ने मटन काटने वाले चॉपर से जयपाल के सिर पर हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मोबिन तिफरा स्थित अपनी पत्नी के घर भी हमला करने के इरादे से पहुंचा, लेकिन वहां वारदात को अंजाम नहीं दे सका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मोबिन को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन टीआई एसआर साहू के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने पत्नी से संबंधों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है और हमले की बात कबूल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...