BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BILASPUR: न्यायलयीन प्रकरणों के निराकरण में ढिलाई बरतने पर जिले के तीन तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में ढिलाई बरतने पर तीन नायब तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें बिल्हा तहसील की नायब तहसीलदार लखेश्वर किरण, विनीता शर्मा और पचपेड़ी के नायब तहसीलदार अप्रितम पाण्डेय शामिल हैं। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एडीएम आर.ए. कुरूवंशी ने शुक्रवार को जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की। बैठक में राजस्व मामलों की गहन समीक्षा की गई और अधिकारियों को 30 सितंबर तक गिरदावरी का कार्य पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए गए।

त्रुटि सुधार प्रकरणों के जल्द निराकरण की भी बात की गई, विशेषकर 6 महीने और 1 वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। स्वामित्व योजना के अंतर्गत मिले नक्शों का सत्यापन कर एक सप्ताह में भेजने की बात भी उठाई गई। इसके अलावा खरीफ वर्ष में डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। बोदरी तहसील के सभी हल्कों और सभी तहसीलों के दो-दो गांवों में यह सर्वे किया जाएगा। भू-अर्जन के निराकृत प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया गया। राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वसूली में भी तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए। ई-कोर्ट प्रकरण, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन, डायवर्सन, अभिलेख शुद्धता, नजूल भूमि आबंटन और भू-नक्शा अपडेशन जैसी समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एडीएम शिव कुमार बनर्जी, संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू, सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ...