BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लॉज की आड़ में जिस्म का कारोबार! SEX रैकेट का भंडाफोड़, चार लड़कियां और दो दलाल दबोचे गए..पढ़िए पूरी खबर…….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में जिस्मफरोशी का गंदा खेल एक बार फिर बेनकाब हुआ है! खरसिया के लक्ष्मी लॉज में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर ताबड़तोड़ छापा मारा और मौके से चार युवतियों समेत दो दलालों को रंगे हाथ धर दबोचा। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षित मेहर खुद टीम के साथ मौजूद थे। लॉज के एक-एक कमरे की तलाशी ली गई और वहां चल रहे अनैतिक धंधे का भांडा फोड़ दिया गया। जैसे ही पुलिस की गाड़ियां लॉज के सामने रुकीं, अफरा-तफरी मच गई। कुछ भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी में कोई बच नहीं पाया। हालांकि लॉज संचालक कैलाश अग्रवाल मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश अब तेज़ कर दी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूत्रों की मानें तो इस लॉज में लंबे समय से यह गोरखधंधा चल रहा था, लेकिन अब जाकर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त निगरानी और ऐसे सभी ठिकानों पर कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल ये उठता है कि क्या सिर्फ एक लॉज में ही चल रहा था खेल, या शहर के और भी हिस्सों में ऐसे रैकेट फैले हैं? पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन अब जरूरत है पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...