BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सुसाइड के पीछे की साजिश बेनकाब…नोट ने खोला राज, EX GF सहित तीन हिरासत में, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक विजय बंजारे (29 वर्ष) निवासी श्याम रेसीडेंसी उसलापुर ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। इलाज के दौरान 17 जून 2021 को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें अपनी मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया था। इनमें पूर्व प्रेमिका अंकिता अनंत, भाभी सुभद्रा बंजारे और राजा ठाकुर (राजा सिंह) के नाम शामिल हैं। हस्तलिपि विशेषज्ञ से जांच कराने पर यह पुष्टि हुई कि नोट मृतक विजय का ही लिखा हुआ है। मर्ग जांच के दौरान मृतक के ससुर लक्ष्मीप्रसाद मिरी, सास प्रमिला मिरी और पत्नी उदयन मिरी के बयान भी दर्ज किए गए। सभी ने तीनों आरोपियों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मानसिक उत्पीड़न के चलते विजय ने आत्मघाती कदम उठाया। सकरी पुलिस ने आरोपी राजा सिंह पिता नारायण बारगाह (29) निवासी पीपरसत्ती अकलतरा (हाल निवास देवरीखुर्द), अंकिता अनंत पति चंद्रमणि खरे (31) निवासी चंडीपारा पामगढ़ तथा सुभद्रा बंजारे पति अजय बंजारे (36) निवासी झरप थाना हसौद (सक्ती) के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...