ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पैसों के विवाद में रिश्तों का कत्ल: छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरा पारा में पैसों को लेकर हुए विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। शनिवार आधी रात छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर मंझले भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुदामा ठाकुर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका 25 वर्षीय छोटा भाई शरद ठाकुर है। तीन भाइयों में सुदामा मंझला और शरद सबसे छोटा था। माता-पिता के निधन के बाद तीनों भाई अपनी मौसी-मौसा के साथ एक ही घर में रहते थे। कुछ समय पहले सड़क हादसे में घायल होने के कारण सुदामा की मानसिक स्थिति प्रभावित हो गई थी। वह कोई काम नहीं करता था और अक्सर भाइयों से पैसों की मांग करता था। शनिवार रात इसी बात को लेकर सुदामा और शरद के बीच विवाद बढ़ा, जिसके बाद गुस्से में शरद ने कुल्हाड़ी से सुदामा के गले और चेहरे पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुदामा को परिजन अस्पताल नहीं ले गए। रविवार सुबह मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी, तब उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआत में परिजनों ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया है, लेकिन सख्त पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी शरद ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...