ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में सुने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी के माल सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी गजानंद शर्मा और साश्वत शर्मा के सूने घर में 3-4 जनवरी 2025 की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। ताला तोड़कर घर में रखा धान, गेहूं, कांसे के बर्तन, चांदी की पायल, एलईडी टीवी और कंप्यूटर सेट लेकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट मिलते ही थाना रतनपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। लगातार सुराग जुटाए जा रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अकलतरी के राजकमल धीवर के घर में चोरी का सामान छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की, तो जीतू धीवर और अकबर खान सहित अन्य के साथ मिलकर चोरी की बात कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का धान और गेहूं को कोनी, बिलासपुर में बेच दिया गया है। जांच में माल खरीदने वाले व्यापारियों की भी संलिप्तता पाई गई। चोरी की पुष्टि और पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. राजकमल धीवर पिता बलराम धीवर उम्र 25 वर्ष निवासी धीवर मोहल्ला अकलतरी थाना रतनपुर,

02. जीतू धीवर पिता रामनाथ धीवर उम्र 20 वर्ष निवासी छोटी कोनी दैहानपारा थाना कोनी बिलासपुर,

03. अनिल कसेर निवासी कोनी,

04. अमन रात्रे निवासी कोनी,

05. विवेक साव निवासी कोनी

06. अकबर खान पिता स्व. लतीफ खान उम्र 45 वर्ष निवासी अशोकनगर अटल आवासपारा सरकण्डा बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...