ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर; शादी का झांसा देकर विधवा महिला का दो साल तक किया शारीरिक शोषण..आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गुढियारी थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक विधवा महिला के साथ दो वर्षों तक शादी का झूठा वादा कर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय सोनी (36 वर्ष) पिता रमाशंकर सोनी निवासी संतोषी नगर काठाडीह रोड के.एस. विहार थाना मुजगहन रायपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम नगर निवासी पीड़िता सुयश हॉस्पिटल में निजी नौकरी कर अपने दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। कुछ समय पहले उसके बेटे ने एक पालतू कुत्ते की इच्छा जताई थी, जिसके चलते महिला ने अपने परिचित अनिकेत से संपर्क कर अजय सोनी का नंबर लिया, जो जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता पालता था। कुत्ता खरीदने के बाद महिला और आरोपी के बीच बातचीत बढ़ती गई और धीरे-धीरे संबंध भी प्रगाढ़ हो गए। 13 नवंबर 2022 को पीड़िता के पति की बरसी पर आरोपी को आमंत्रित किया गया था, जहां उसने महिला से भावनात्मक जुड़ाव जताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। आरोपी ने यह तथ्य छिपाया कि वह पहले से विवाहित है। इसके बाद आरोपी ने महिला की परिस्थितियों का फायदा उठाकर उसे भरोसे में लिया और शादी का झांसा देते हुए लगातार दो वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने गुढियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय सोनी के खिलाफ अपराध क्रमांक 289/2025 धारा 64(1), 64(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और 12 जून 2025 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश...