BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, 12 घंटे में आरोपी जावेद खान गिरफ्तार..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण और बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी मोह. जावेद खान पर युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थिया ने 16 अप्रैल 2025 को सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी जान पहचान मोह. जावेद खान, निवासी शिवम विहार सरकंडा से वर्ष 2024 में हुई थी। सितंबर 2024 में आरोपी ने उसे पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और दैहिक शोषण किया। जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी ने साफ तौर पर इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केवल 12 घंटे के भीतर आरोपी मोह. जावेद खान को विधिवत गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्... बिलासपुर; प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, 3... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी का वादा कर किया शो... बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स... बिलासपुर में कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे अफसर; रातभर गूंजती रही बोरिंग मशीन की आवाज, जिम्मेदार...