BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; रतनपुर-कोटा मार्ग पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक..2 की मौके पर मौत, 1 गंभीर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर-कोटा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरवीडीह निवासी मनहरण कमल (61 वर्ष) कोटा रेलवे स्टेशन में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। वे शुक्रवार शाम अपनी ड्यूटी के लिए बाइक क्रमांक सीजी 10 एजे 4464 से कोटा की ओर जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे जैसे ही वे जूना शहर के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक क्रमांक सीजी 10 बीवी 9022 से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर शिव धनुहार (35 वर्ष) और कृष्णा धनुहार सवार थे, जो एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनहरण कमल और शिव धनुहार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पीछे बैठा कृष्णा धनुहार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। रतनपुर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना सामने आ रहा है। इस हृदयविदारक घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति से वाहन चलाएं, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...