BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

LIVE VIDEO: बिलासपुर; झपकी आई, रफ्तार गई बेकाबू— दो युवक घायल, हादसे का LIVE वीडियो वायरल, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर हादसे की वजह बनी। बिलासपुर जिले के महमंद में एक तेज रफ्तार टोयोटा ग्लैंजा कार ने दो राहगीरों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी गोपी निषाद निवासी लालखदान महमंद अपने साथी रोहित निषाद के साथ पैदल जा रहा था। तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की टोयोटा ग्लैंजा कार क्रमांक CG 10 AX 2840 के चालक ने तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन को जप्त करते हुए आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 281 और 125A बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सरसिवा भटगांव से सिरगिटी अपने घर लौट रहा था और महमंद के पास उसे झपकी आ गई जिससे गाड़ी की रफ्तार अचानक बढ़ गई और हादसा हो गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें साधारण चोटें लगने की पुष्टि की है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिवत कानूनी कार्यवाही जारी है ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...