BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; तखतपुर में मोटरसाइकिल एक्सचेंज के बहाने हंगामा, चाकू लहराकर शो-रूम में गाली-गलौज, तीन आरोपी और एक नाबालिग पकड़ा गया….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल एक्सचेंज कराने के नाम पर शो-रूम में गाली-गलौज और धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(2), 3(5) BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार बहोरिक यादव मोटरसाइकिल एक्सचेंज कराने के नाम पर पहुंचा और गंदी गालियां देते हुए लौट गया। कुछ देर बाद वह अपने साथियों सूर्यकुमार, विवेक और एक नाबालिग के साथ वापस आया। आरोप है कि आरोपी हाथ में चाकू लिए हुए थे और शो-रूम में मौजूद कर्मचारी अमित वैष्णव को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर तुरंत कार्रवाई शुरू की। घेराबंदी कर रेड किया गया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई। पुलिस ने सभी आरोपियों न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

1. बहोरिक यादव उर्फ बिल्ला (23 वर्ष), निवासी ग्राम करही

2. सूर्यकुमार यादव उर्फ सूर्या भोला (20 वर्ष), निवासी ग्राम करही

3. विवेक यादव उर्फ बादशाह (20 वर्ष), निवासी फिरंगीपारा कोटा

4. एक विधि से संघर्षरत बालक

9 दिसंबर को कादिर ऑटो बजाज शोरूम में आरोपी

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...