ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; सचिव हड़ताल से पंचायतें ठप! सीपत क्षेत्र के सरपंच बोले– नोडल अधिकारी की हो तैनाती..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने गांवों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। 17 मार्च 2025 से चल रही इस हड़ताल के चलते पंचायतों की मूलभूत सेवाएं ठप हो चुकी हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं भी अटक गई हैं और हालात यह हैं कि अधिकांश पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंच अभी तक कार्यभार भी नहीं संभाल पाए हैं। इसी मुद्दे को लेकर सीपत क्षेत्र के कई सरपंचों ने बिलासपुर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार से मुलाकात की और मांग रखी कि जब तक सचिवों की हड़ताल खत्म नहीं होती, तब तक उनकी जगह नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाए, जिससे पंचायतों का कार्य बाधित न हो। सरपंचों का कहना है कि पंचायतों में विकास कार्य रुक गए हैं। सचिवों की अनुपस्थिति में न तो पंचायत बैठक हो पा रही है, न ही जरूरी दस्तावेज तैयार हो पा रहे हैं। नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए सचिव ही मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं, लेकिन अब उन्हें काम करने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए सरपंचों ने शासन से जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मांग पर क्या कदम उठाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; पुराना बस स्टैंड के लॉजों पर निगम का धावा; रामेश्वरम लाज सील, शर्मा और कृष्णा की फाइलें जब... सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्... बिलासपुर; प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, 3... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी का वादा कर किया शो... बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स...