Raftaar News Cg

शादी समारोह में नाबालिग से छेड़छाड़; आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 8 मार्च की रात शादी समारोह के दौरान पड़ोसी युवक आकाश मांझी (19) ने नाबालिग बालिका को जबरन अपने कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। कुछ देर बाद परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने युवक के घर की तलाशी ली, जहां से बालिका रोते हुए बाहर आई और घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर पूंजीपथरा थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 351 (3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश…

अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा और गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें। बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध को छिपाने के बजाय तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि आरोपियों के खिलाफ समय रहते कड़ी कानूनी कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाई जा सके। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून में सख्त प्रावधान किए गए हैं। रायगढ़ पुलिस ऐसे मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के...