BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; थाने में हड़कंप! पास्को आरोपी ने निगला बोतल का ढक्कन, सिम्स में भर्ती…पुलिस पूछताछ से डरकर आरोपी ने किया आत्मघाती कदम, हालत नाजुक, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी पुलिस की सख्ती से घबराए पास्को एक्ट के आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में सनसनीखेज कदम उठा लिया। दुष्कर्म के आरोपी हार्दिक खान ने थाने में पानी की बोतल का प्लास्टिक ढक्कन निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में सिम्स रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के परिजनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पड़ोस में रहने वाला हार्दिक खान उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखे हुआ था और लगातार दुष्कर्म कर रहा था। मामला बेहद गंभीर पाते हुए पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद थाने में हार्दिक की तबीयत बिगड़ गई। पूछताछ से बचने के लिए उसने अचानक बोतल का ढक्कन निगल लिया। पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी शहर राजेंद्र जायसवाल भी अस्पताल पहुंचे और आरोपी की हालत की जानकारी ली। सिम्स में फिलहाल हार्दिक का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हार्दिक शादीशुदा है, बावजूद इसके वह नाबालिग लड़की को बीते एक महीने से अपने साथ रखे हुआ था। फिलहाल सिरगिट्टी पुलिस आरोपी के खिलाफ सभी धाराओं के तहत कार्रवाई में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के...