ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से कारों में तस्करी कर ला रहे थे मादक पदार्थ; 76 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तुमला थाना क्षेत्र में 76 किलो 940 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ दो कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 49 लाख 17 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस को 23 अप्रैल की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो कारों में भारी मात्रा में गांजा उड़ीसा से लाकर लावाकेरा-सराईटोली मार्ग से ले जाया जा रहा है। सूचना पर तुमला थाना पुलिस ने कोल्हेंझरिया और कोतबा चौकी की टीम के साथ नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध सफेद मारुति ब्रेजा (बिना नंबर) और काले रंग की मारुति XL6 (CG-14-MW-3300) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ब्रेजा कार से चार बोरियों में पैक 73 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 76 किलो 940 ग्राम पाया गया। मौके पर ही चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर गांजा, दोनों कार और मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों में युगल यादव (21), मोहित कुमार यादव (26), दीपक यादव (26) शामिल हैं, जबकि एक 17 वर्षीय बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। सभी आरोपी जशपुर जिले के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा से लाकर अन्य स्थानों पर सप्लाई करने की योजना में थे। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ थाना तुमला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ जशपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ऐसे तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में थाना तुमला पुलिस और सहयोगी चौकियों की टीम की अहम भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...