ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायगढ़ में जमीन विवाद के चलते बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बेहरामार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी वृद्ध मां की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को जंगल में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने महज कुछ घंटों में इस सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामला 22 अप्रैल का है, जब ग्राम बेहरामार निवासी लोकनाथ राठिया ने अपनी 70 वर्षीय मां केवला बाई राठिया के लापता होने की रिपोर्ट छाल थाने में दर्ज कराई थी। लोकनाथ ने अपने चचेरे भाई आशन राठिया पर जमीन विवाद के चलते अपनी मां की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। इस बीच, बेहरामार-जामपाली मार्ग के जंगल में झाड़ियों के बीच एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के बाद यह पुष्टि की कि शव मृतिका केवला बाई राठिया का था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतिका और आरोपी आशन राठिया के बीच लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। 18 अप्रैल को महुआ बीनने के दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर आशन ने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिसके कारण वृद्ध महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को मोटरसाइकिल में लादकर जंगल में फेंक दिया ताकि सबूत मिटा सके। पुलिस ने आरोपी आशन राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली। आरोपी आशन राठिया (36 वर्ष) के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जमीन या पारिवारिक विवाद में हिंसा किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...