ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग से छेड़छाड़; पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तुरंत अपराध दर्ज कर आरोपी को दबिश देकर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल को महिला थाना में दर्ज शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ भानु सिदार (27 वर्ष), निवासी ग्राम डूमरमुड़ा थाना जूटमिल ने गलत नियत से छेड़छाड़ की। घटना 22 अप्रैल की दोपहर की है, जब नाबालिग घर से दुकान जाने निकली थी और देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा तलाश करने पर बच्ची आरोपी के घर के पास घबराई हुई मिली। उसने बताया कि रास्ते में आरोपी ने उसे रोककर छेड़छाड़ की, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से भाग निकली। घटना के बाद परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को चक्रधरनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नाबालिगों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसे अपराध अक्षम्य हैं। ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बाल सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....