ChhattisgarhRaftaar News Cg

प्रदेश सचिव रंजेश सिंह की पहल रंग लाई: निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर सख्ती; मुख्य सचिव के आदेश के बाद अमल की मांग तेज, एनएसयूआई के आंदोलन का असर!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली के खिलाफ चल रहे आंदोलन का बड़ा असर सामने आया है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में किए गए लगातार प्रयासों के बाद अब शासन स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। पहले लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निर्देश जारी किए गए थे, वहीं अब मंत्रालय (महानदी भवन) से मुख्य सचिव स्तर पर भी कड़े आदेश जारी कर पूरे प्रदेश में नियमों के पालन के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम 2020 का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक निजी विद्यालय में फीस विनियमन समिति का गठन अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही बिना जिला फीस समिति की अनुमति के 8 प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि पर रोक लगाई गई है। आदेश में यह भी कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शासन के इस फैसले को प्रदेश के लाखों अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने लगातार शासन, लोक शिक्षण संचालनालय और जिला शिक्षा अधिकारियों के समक्ष शिकायतें और ज्ञापन दिए थे। उसी का परिणाम है कि अब शासन ने गंभीरता दिखाते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने शासन का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय तभी प्रभावी होगा जब इसका कड़ाई से जमीनी स्तर पर पालन कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निजी स्कूल नियमों की अनदेखी कर अवैध फीस वसूली जारी रखते हैं, तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। रंजेश सिंह ने यह भी कहा कि शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और अभिभावकों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...