BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मोबाइल से लोन दिलाने के नाम पर ठगी: किराना दुकानदारों के मोबाइल से ऑनलाइन लोन लेकर रकम अपने खाते में करता था ट्रांसफर, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर/मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) चौकी मल्हार क्षेत्र में मोबाइल के जरिए लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्रामीण दुकानदारों को झांसा देकर उनके मोबाइल से ऑनलाइन लोन स्वीकृत कराता था और राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। पुलिस के अनुसार, ग्राम चकरबेड़ा मल्हार निवासी शिवकुमार राय ने चौकी मल्हार में शिकायत दर्ज कराई कि उसके परिचित गोपी कश्यप निवासी ग्राम धुर्वाकारी ने उसे लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने उसके मोबाइल से ऑनलाइन लोन स्वीकृत कराया और खाते में आई 80 हजार रुपए की रकम बिना जानकारी के अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। बाद में आरोपी ने यह कहकर गुमराह किया कि लोन कंपनी से राशि वापस मिल जाएगी। शंका होने पर प्रार्थी ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र जाकर जानकारी ली, जहां पता चला कि लोन की पूरी राशि अलग-अलग किस्तों में आरोपी द्वारा अपने खाते में ट्रांसफर कर ली गई है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अन्य ग्रामीण किराना दुकानदारों को भी पेटीएम बॉक्स सुधारने और लोन दिलाने के नाम पर इसी तरह ठगी कर चुका है। मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रजनीश सिंह को दी गई, जिन्होंने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी मस्तूरी एल.सी. मोहल्ले के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके गांव धुर्वाकारी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य पीड़ितों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। उप निरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक रमेश साहू, किशन राय, अभिजीत और सुखदेव पाल की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...