BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News CgSipat

बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सघन चेकिंग और रेड अभियान जारी; 250 आदतन अपराधी रडार पर, 80 पर सख्त कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बिलासपुर पुलिस ने आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 250 आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग और रेड की कार्रवाई की जा रही है। चिन्हित अपराधियों में वे लोग शामिल हैं, जो पूर्व में अवैध हथियार जैसे देसी कट्टा, पिस्टल रखने तथा मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं। पिछले एक वर्ष के रिकॉर्ड और शिकायतों के आधार पर इनकी सूची तैयार की गई है। अभियान के दौरान पुलिस ने 80 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। साथ ही खनिज माफिया, ड्रग माफिया, भू माफिया और शराब तस्करी से जुड़े पुराने नेटवर्क की भी पुनः जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि अपराधियों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक ठोस पहल है। लगातार दबिश देकर अपराधियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चिन्हित अपराधी यदि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ अवैध रूप से अर्जित संपत्ति भी जब्त की जाएगी। जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....