ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

‘मोटा’ कहने के विवाद में 16 वर्षीय छात्र की हत्या…10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान शुरू हुआ मनमुटाव बना जानलेवा, सहपाठी ने चाकू से किया हमला!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में दो स्कूली छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। 10वीं कक्षा के दो सहपाठियों के बीच लंबे समय से चल रहे मनमुटाव के चलते 16 वर्षीय छात्र अमन यदु की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र एक ही स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्र द्वारा अमन यदु को “मोटा” कहकर चिढ़ाया गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद और नाराजगी बनी हुई थी। बताया गया कि बुधवार को स्कूल के बाहर दोनों छात्रों का आमना-सामना हुआ, जहां कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में अमन यदु ने कथित तौर पर अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद दूसरे छात्र ने अमन के हाथ से चाकू छीन लिया और उसी चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।  हमले में अमन यदु गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना में शामिल 15 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। इस घटना ने एक बार फिर स्कूली छात्रों के बीच बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति और आपसी विवादों को समय रहते सुलझाने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!