BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जिंदा को मरा बताकर हड़प ली ज़मीन! रिश्तेदारों ने कोर्ट में पेश किए फर्जी दस्तावेज, चार पर धोखाधड़ी का केस..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर उसकी कीमती कृषि भूमि हड़प ली गई। रिश्तेदारों ने मिलकर कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश किए और पीड़ित को न केवल मृत बताया, बल्कि अविवाहित बताकर पूरी जमीन भी अपने नाम करा ली। अब पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर निवासी रामगोपाल गौरहा ने सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी नानी अमोला बाई की ग्राम बसिया में 6.222 हेक्टेयर कृषि भूमि थी। वर्ष 1972 में नामांतरण के बाद इस जमीन का आधा हिस्सा उन्हें मिला, जो 2014 तक उनके नाम पर दर्ज रहा। लेकिन 2015 में दस्तावेज अचानक बंद हो गए। जब रामगोपाल ने तहकीकात की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि उनके ही रिश्तेदार रूपराम दुबे, बेनीराम दुबे, बिहारीलाल दुबे और निर्मला ने षड्यंत्र रचकर 14 जून 2012 को कोर्ट में फर्जी जानकारी देकर उन्हें मृत और अविवाहित साबित कर दिया। इसके आधार पर जमीन अपने नाम करा ली, जबकि रामगोपाल गौरहा पूरी तरह जीवित हैं और उनके एक बेटा व दो बेटियां भी हैं। सिरगिट्टी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...