BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; भीषण रेल हादसा! लोकल ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, कई यात्रियों की मौत…दर्जनों घायल, मंजर हुआ दर्दनाक, देखे वीडियो……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मंगलवार को  एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन बिलासपुर आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं 12 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। टक्कर के बाद ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर वरिष्ठ रेल अधिकारी भी पहुंच चुके हैं और राहत कार्य लगातार जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...