ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; पति की हैवानियत: 9 माह की गर्भवती पत्नी गई मायके, तो गुस्से में अश्लील वीडियो कर दिया वायरल, पुलिस कर रही जांच, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने न सिर्फ अपनी पत्नी की निजता को रौंदा, बल्कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया। महिला गर्भावस्था के अंतिम चरण में थी, तब भी पति ने हदें पार कर दीं। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता गरियाबंद की रहने वाली है और उसकी ससुराल दल्लीराजहरा नगर में स्थित है। 9 महीने की गर्भवती पीड़िता कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थी, जिससे नाराज होकर उसका पति अमानवीय हरकत पर उतर आया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अक्टूबर 2024 में पत्नी का एक अश्लील वीडियो बनाया था। गुस्से में आकर उसने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही वीडियो पीड़िता तक पहुंचा, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की शिकायत पीड़िता की मां ने दल्लीराजहरा थाने में दर्ज कराई। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसका पति लगातार दहेज की मांग कर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आईटी एक्ट और महिला अपराध की धाराओं के तहत केस दर्ज कर चुकी है। इस घिनौने कृत्य को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। सभी मांग कर रहे हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि कोई और महिला ऐसी पीड़ा न झेले।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...