BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सोनसरी–मुकुंदपुर मार्ग को मिली मंजूरी, क्षेत्र को विकास की सौगात…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। बिलासपुर अंतर्गत सोनसरी से मुकुंदपुर तक पहुंच मार्ग के निर्माण को राज्य शासन से प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। यह सफलता मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निरंतर प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार 8.675 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए वर्ष 2024–25 के बजट में 19 करोड़ 5 लाख 17 हजार की स्वीकृति दी गई है। इस मार्ग के बनने से सोन, बसंतपुर, मुकुंदपुर और उदयबंद के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण से आवागमन आसान होगा, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम लोगों को भी राहत मिलेगी। इससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है। विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दौरान इस सड़क की मांग मजबूती से उठाई गई थी, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। सड़क स्वीकृत होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने इस उपलब्धि के लिए विधायक के प्रति आभार जताया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...