ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बेटी पर गलत नजर डालना पड़ा महंगा! पत्नी-बेटी-दामाद ने मिलकर कर दी हत्या, अधजली लाश से खुला राज..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के भिलाई में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला खौफनाक सच सामने आया है। एक व्यक्ति की अधजली लाश मिलने के बाद जो राज खुला, उसने सभी को चौंका दिया। पत्नी, बेटी और दामाद ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। वजह भी बेहद शर्मनाक—मृतक अपनी ही बेटी पर बुरी नजर रखता था। इसी गंदी हरकत से तंग आकर तीनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के खार की है, जहां 6 अप्रैल को अधजली हालत में एक शव मिला था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तो चार पहिया वाहन के टायरों के निशान मिले। जांच में साफ हुआ कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर जलाया गया। शव बुरी तरह जल चुका था, जिससे पहचान मुश्किल हो रही थी। पुलिस ने मृतक के फोटो सायबर प्रहरी ग्रुप में वायरल किए। टैटू के आधार पर शव की पहचान रॉकी लांजेवार के रूप में हुई। पुलिस ने रॉकी के घरवालों को शक के आधार पर हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—बेटी, दामाद और पत्नी ने मिलकर हत्या की बात कबूल ली। बताया गया कि रॉकी लांजेवार अपनी बेटी पर बुरी नजर रखता था। इस वजह से वह 2023 में जेल भी जा चुका था। जेल से छूटने के बाद भी उसकी हरकतें नहीं बदलीं। घटना वाले दिन उसने फिर बेटी से छेड़छाड़ की कोशिश की, जिससे गुस्से में आकर दामाद दुल्यांश गजभिये ने सब्बल से वार कर ससुर की हत्या कर दी। फिर बेटी और पत्नी को बुलाकर तीनों ने शव को कंटेनर ट्रक में भरकर उमदा रोड के खार में ले जाकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

01. दुल्यांश गजभिये पिता भक्त गजभिये उम्र 21 वर्ष निवासी सतनाम भवन के पास ग्राम उम्दा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग,

02. सृष्टी गजभिये पति दुल्यांश गजभिये उम्र 20 साल वर्ष,

03. मोहनी लांजेवार पति रॉकी लांजेवार निवासी पोस्ट आफिस के सामने जलेबी चौक केम्प-1 थाना छावनी जिला दुर्ग।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!