ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2.17 लाख की उगाही: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर करती थीं ब्लैकमेल, दो महिलाएं गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की उगाही करने के मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे, जिनके आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल कर करीब 2 लाख 17 हजार रुपये वसूल लिए। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी परिचित एक महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां दूसरी महिला के साथ मिलकर शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए गए। आरोपी महिलाएं सोशल मीडिया और परिवार के लोगों को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग किश्तों में फोन-पे और यूपीआई के माध्यम से पैसे वसूलती रहीं। शिकायत के आधार पर गुढ़ियारी थाना में अपराध क्रमांक 265/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल चैट, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, फोन-पे/यूपीआई डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!