BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रामनवमी पर धर्मांतरण का हंगामा! प्रार्थना सभा की आड़ में ‘चंगाई सभा’, पास्टर समेत 6 गिरफ्तार…हर रविवार चलता है धर्मांतरण का खेल! खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रामनवमी जैसे पवित्र पर्व पर बिलासपुर में धर्मांतरण की कोशिश को लेकर बवाल मच गया। सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई इलाके में प्रार्थना सभा के नाम पर चंगाई सभा आयोजित कर हिंदू समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। इस बात की भनक लगते ही हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। बवाल बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और पास्टर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि बहतराई स्थित अटल आवास समेत कई इलाकों में हर रविवार को प्रार्थना सभा के नाम पर भोले-भाले हिंदुओं को बुलाया जाता है। यहां उन्हें चंगाई, चमत्कार और प्रलोभन के जरिये ईसाई धर्म अपनाने को मजबूर किया जाता है। रामनवमी के दिन भी ऐसी ही एक सभा हो रही थी, जिसकी सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दीपा गोटेल के निवास से पास्टर दीपक सिंह सिदार, उसकी पत्नी पूजा सिदार, गुरुविंदर सिंह, शिवकुमार धीवर और मधु कुमार केंवट को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक इससे पहले 31 मार्च को भी यदुनंदन नगर में ऐसी ही सभा हुई थी। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम समेत प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

हिंदू संगठन का आरोप– बिलासपुर को बनाया जा रहा धर्मांतरण का गढ़….!

राम सिंह ठाकुर सहित अन्य संगठन कार्यकर्ताओं का कहना है कि कोनी, सिविल लाइन, मस्तूरी और अब सरकंडा जैसे इलाकों में लगातार धर्मांतरण की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या इन प्रार्थना सभाओं के पीछे कोई संगठित साजिश चल रही है? आने वाले दिनों में इस पर बड़ा खुलासा हो सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...