BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

बिलासपुर: तीन बच्चों के पिता ने 3 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर किया रेप, मस्तुरी क्षेत्र की घटना, आरोपी गिरफ्तार, पढिए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना के मुताबिक आरोपी दर्शन बंजारे ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसे अपने साथ एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना सोमवार की है जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी।

दर्शन बंजारे जो कि शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है, ने बच्ची को अपने साथ ले जाने के लिए उसे चॉकलेट का लालच दिया। इसके बाद, उसने बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को घर के पास छोड़ दिया, जहां से बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई। बच्ची की मां ने तुरंत इस मामले की जानकारी मस्तूरी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी की तलाश शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और थाना प्रभारी अवनीश कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...