BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO: बिलासपुर; सदर बाजार बना रणभूमि..दिनदहाड़े कोर्ट कर्मी पर जानलेवा हमला..वीडियो वायरल, शहर में खौफ! वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सदर बाजार की गलियों में सोमवार दोपहर अफरातफरी मच गई जब एक युवक पर युवकों के एक झुंड ने अचानक हमला बोल दिया। देखते ही देखते बाजार रणभूमि में तब्दील हो गया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। राहगीर सहम गए, दुकानदारों ने शटर गिरा लिए। घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक जिला न्यायालय में मोहर्रिर के पद पर कार्यरत है। घटना की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई—पीड़ित ने बाइक से कट मारते जा रहे युवकों को टोका, बस फिर क्या था! गुस्साए युवकों ने बीच बाजार उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, खासकर सिर पर आई चोटें उसकी हालत को नाजुक बना रही हैं। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाजार में हुई इस दुस्साहसी वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोग हैरान हैं कि दिनदहाड़े ऐसी घटना हो गई और कोई रोक नहीं पाया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...