ChhattisgarhRaftaar News Cg

ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक की मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्षनपुर चौक के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार आरक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, चांपा थाने में पदस्थ आरक्षक प्रहलाद दिनकर मंगलवार देर रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात लगभग 10 बजे जांजगीर की ओर से आ रहे ट्रेलर ने लक्षनपुर चौक के पास उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि प्रहलाद दिनकर के सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने फरार ट्रेलर और उसके चालक को सारागांव थाना क्षेत्र से पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...