BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ‘क्रिकेट ऑनलाइन गुरु’ से चला रहा था IPL सट्टा का खेल, सरकंडा पुलिस ने किया गेम ओवर…खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान जिले में सट्टेबाजी पर शिकंजा कसते हुए सरकंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के सख्त निर्देश पर सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय की टीम ने कपिल नगर क्षेत्र में दबिश देकर एक आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कपिल नगर स्थित एक घर में ऑनलाइन सट्टा खेलाया जा रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए सरकंडा पुलिस ने तत्काल दबिश दी और एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 एंड्रॉइड स्मार्टफोन, 3 कीपैड मोबाइल, सट्टा पट्टी और नगद 10,390 रूपये जब्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ऐसे चल रहा था ऑनलाइन सट्टा…….

आरोपी “क्रिकेट ऑनलाइन गुरु” नामक एप्लिकेशन के जरिए लाइव मैच की जानकारी हासिल करता था। मोबाइल फोन पर ग्राहकों से संपर्क कर प्रति बॉल, ओवर और विकेट पर हार-जीत का दांव लगवाया जाता था। सट्टा लगाने वाले पहले से तय राशि आरोपी के अकाउंट में ट्रांसफर करते थे। मैच खत्म होने पर जीत की रकम भी आरोपी ऑनलाइन ही ग्राहकों को भेजता था। पुलिस अब आरोपी और सभी सट्टेबाजों के बैंक अकाउंट की डिटेल खंगाल रही है। पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. राजदीप साहू पिता दामोदर प्रसाद साहू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम अमलीडीह थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार,

02. किशोर कुमार कोयल पिता जगदीश कोयल उम्र 23 वर्ष निवासी मोहतरा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार,

03. रथ राम साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 24 वर्ष निवासी गेवरा थाना बिर्रा,

04. विनय कुमार पटेल पिता सुरेश पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी सिलादेही थाना बिर्रा जांजगीर-चांपा,

05. दिकेशवर साहू पिता पवन कुमार साहू 22 वर्ष निवासी अमलदेही थाना लोरमी जिला मुंगेली।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...