BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नोवा पॉवर प्लांट हादसे पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का बड़ा विरोध..प्लांट बंद कर उच्च स्तरीय जांच और FIR की मांग, आगजनी और मजदूरों के घायल होने पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दगोरी स्थित नोवा पॉवर प्लांट में हाल ही में हुई आगजनी और मजदूरों के घायल होने की घटना को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर प्लांट को तत्काल बंद करने, उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम दगोरी में संचालित नोवा पॉवर प्लांट में हाल ही में हुई गंभीर आगजनी और दुर्घटना प्लांट प्रबंधन की लापरवाही का परिणाम है। आरोप लगाया गया है कि सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी, पर्याप्त निगरानी का अभाव और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण यह हादसा हुआ, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर घायल हो गए। पार्टी का कहना है कि इस घटना के बाद दगोरी और आसपास के गांवों के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। औद्योगिक इकाइयों को संचालन के दौरान शासन द्वारा तय सुरक्षा नियम, पर्यावरणीय मानक और आपदा प्रबंधन के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होता है, लेकिन नोवा पॉवर प्लांट में इन नियमों की अनदेखी की जा रही है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित और मजदूरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नोवा पॉवर प्लांट को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से बंद किया जाए। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच के लिए जिला या शासन स्तर पर उच्च स्तरीय समिति गठित की जाए। पार्टी ने यह भी कहा है कि जांच में यदि प्लांट प्रबंधन या संबंधित अधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए। इसके अलावा भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था और पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...