ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; दुश्मनी में शराब में मिलाया जहर, दो लोगों की मौत, आरोपी गिरफ्तार..पुरानी दुश्मनी में बनाई खतरनाक साजिश, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब में कीटनाशक मिले होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राम गोपाल खूंटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि राम गोपाल खूंटे की गांव के सुंदर लाल कुर्रे से पुरानी रंजिश थी। इसी दुश्मनी का बदला लेने के लिए राम गोपाल ने शराब में जहर मिला दिया। उसका इरादा सुंदर लाल को मारने का था, लेकिन सुंदर लाल ने शराब का रंग और ढक्कन खुला देखकर उसे पीने से मना कर दिया। इसके बाद पास में बैठे सीताराम खूंटे (65) और रोहित तेंदुलकर (25) ने वही जहरीली शराब पी ली, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि 6 मार्च को आरोपी राम गोपाल ने पहले खुद शराब पी और फिर एक पाव शराब लेकर सुंदर लाल के पास गया। उसने शराब पीने का दबाव बनाया, लेकिन शराब की हालत देखकर सुंदर लाल ने मना कर दिया। इसी दौरान सीताराम और रोहित ने वह शराब पी ली और कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी राम गोपाल खूंटे के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कीटनाशक मिलाने की योजना कब और कैसे बनाई थी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...