Raftaar News Cg

विश्व हिंदू परिषद ने कुली व खम्हरिया में दुर्गा वाहिनी समिति का किया गठन…..!! लव जिहाद और धर्म परिवर्तन पर सतर्क रहने के दिये संदेश…..??

सीपत:-(प्रांशु क्षत्रिय) विश्व हिंदू परिषद द्वारा ग्राम कुली व खम्हरिया खंड में दुर्गा वाहिनी समिति का गठन करने के लिए बैठक मंगलवार को ग्राम कुली में आयोजित कर दुर्गा वाहिनी समिति का गठन किया गया। बैठक के दौरान जिला संयोजिका प्रीति दुबे एवं जिला मंत्री विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि दुर्गा अष्टमी के दिन दुर्गा वाहिनी की स्थापना हुई थी, जिसके बाद लगातार हिंदू महिलाओं को जागरूक करने का काम वाहिनी के द्वारा किया जा रहा है। वाहिनी हिंदू महिलाओं को धर्म की रक्षा और खुद की सुरक्षा के लिए जागरूक करने का काम करती है, उन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज की महिलाओं से आवाहन किया कि लव जिहाद और धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दे पर सतर्क रहें।

वहीं दुर्गा वाहिनी समिति में खम्हरिया खंड संयोजिका सोनिया विश्वकर्मा, सहसंयोजिका दुर्गा चौहान, महाविद्यालय छात्रा प्रमुख आरती साहू, बाल संस्कार केंद्र प्रमुख राजकुमारी विश्वकर्मा, शक्ति साधना केंद्र प्रमुख तेजस्वीनि साहू और कुली ग्राम संयोजिका नीतू मैत्री व सहसंयोजिका अंजली ठाकुर को बनाया गया। इस दौरान मसूरी प्रखंड अध्यक्ष रिंकू शर्मा, कुली सरपंच नंदनी साहू, वेदव्यास साहू, अर्जुन वस्त्रकार, जगन्नाथ साहू, मालती साहू, राधिका ठाकुर, खुशी ठाकुर, ऋतु साहू, नंदनी मोवार, महेश्वरी मोवार, खुशी साहू, नीलम ठाकुर, मंजु यादव, रूबी यादव, बृजेश्वरी साहू, सुरसरि साहू सहित हिंदू संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...