ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायगढ़; नाबालिग के साथ तीन युवकों ने अलग-अलग समय पर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया बेघर..तीनों आरोपियों पर दर्ज हुआ FIR, खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला………

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग के साथ अलग-अलग समय पर तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी शादी से मुकर गए। मामला तब खुला जब बाल कल्याण समिति द्वारा काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने पूरी घटना का खुलासा किया। इसके बाद महिला थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।

ऐसे हुआ नाबालिग का शोषण……

पहला आरोपी: साल 2023 में चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग बिना बताए घर से निकल गई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात तिलगा निवासी रविंद्र चौहान (19 वर्ष) से हुई। रविंद्र उसे अपने घर ले गया और दो दिन तक दुष्कर्म करने के बाद उसे घर छोड़ दिया।

दूसरा आरोपी: साल 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता की पहचान ओडिशा निवासी दीपक बोदला से हुई। दीपक रायगढ़ में किराए के मकान में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। उसने नाबालिग को एक हफ्ते तक अपने घर में रखा और शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

तीसरा आरोपी: गर्भवती होने के बावजूद नाबालिग घर नहीं गई और मंदिर के पास नारियल बेचने लगी तथा रेलवे स्टेशन पर सोने लगी। इस दौरान उसकी पहचान आईटीआई क्षेत्र निवासी शिवा पटनायक से हुई। शिवा ने शादी का झांसा देकर करीब एक महीने तक उसका शोषण किया।

गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, अस्पताल प्रबंधन ने दी सूचना……..

गर्भावस्था के सातवें महीने में जब नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो अस्पताल प्रबंधन ने चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दी। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग की, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ। बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...