BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई मोबाइल व किराना दुकान चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार, 100% माल बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत पुलिस ने ग्राम मचखंडा स्थित एक मोबाइल एवं किराना दुकान में हुई चोरी का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मचखंडा निवासी प्रहलाद कुमार साहू की मोबाइल एवं किराना दुकान में 26 जून की दरम्यानी रात अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते दुकान में घुस गए। आरोपियों ने दुकान से पांच नए कीपैड मोबाइल, एक रियलमी 5आई एंड्रॉयड मोबाइल, दो ब्लूटूथ स्पीकर, तीन ईयरबड्स, एक फ्लिप कवर, परफ्यूम, सिगरेट तथा नगदी सहित करीब 25 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बजौर बिटूपारा निवासी 18 वर्षीय सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया। आरोपी सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। सीपत पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटना का सफलतापूर्वक पर्दाफाश हो गया और पीड़ित को उसका पूरा सामान वापस मिल गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...