VIDEO! बिलासपुर; जंगल में बना लिए थे आशियाने, वन विभाग ने चलाया बुलडोज़र! 36 अवैध झोपड़ियाँ ध्वस्त…खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

कोटा: (प्रांशु क्षत्रिय) तेंदुआ वन परिक्षेत्र के करका बीट में जंगल को घर समझ बैठे कब्जाधारियों पर गुरुवार को वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की। आरएफ 130 कंपार्टमेंट की वन भूमि पर अवैध रूप से बने 36 झोपड़ियों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। सूत्रों के अनुसार करीब 5-6 महीनों से 36 परिवारों ने जंगल की जमीन पर कब्जा कर झोपड़ियाँ बना ली थीं। इन्हें वन विभाग द्वारा पहले भी 4 से 5 बार नोटिस देकर हटने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इन सभी ने नोटिस को नजरअंदाज कर कब्जा जारी रखा। आखिरकार विभाग ने कार्रवाई का रास्ता चुना। कार्रवाई के दौरान अधिकांश पुरुष मौके से गायब थे, जिससे किसी भी प्रकार का विरोध या हंगामा नहीं हुआ। उपमंडल प्रबंधक चुनेश्वरी अदिति शिवने ने बताया कि यह कब्जा पूरी तरह से अवैध था और विभाग ने पूरी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की है।
