बिलासपुर; ऑपरेशन प्रहार: सट्टेबाजों की अब खैर नहीं! पुलिस के शिकंजे में आए दो आरोपी…2 हैं फरार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत सिटी कोतवाली और तोरवा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में सट्टा खिलाने वालों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने तेलीपारा रोड स्थित जैन लस्सी दुकान के पास दबिश देकर आरोपी आशीष भोई को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह रिंकू उर्फ नरेश पंजवानी (देवरीखुर्द) के लिए सट्टा लिख रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 6(क) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम व 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार आरोपी रिंकू की तलाश जारी है। इसी कड़ी में तोरवा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरखदान चेक डैम के पास से पन्ना लाल सांतरा (55) को सट्टा लिखते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह चीना मानिकपुरी के लिए सट्टा लिखता था और उसे 100-150 रुपये रोजाना मेहनताना मिलता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 2400 रुपये नकद व सट्टा पट्टी जब्त कर 112(2) बीएनएस व 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है। फरार आरोपी चीना मानिकपुरी की तलाश जारी है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..
01. आशीष भोई पिता घनश्याम भोई उम्र 24 वर्ष निवासी कतियापारा शिव मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर,
02. पन्ना लाल सांतरा पिता सोमेश चंद्र सांतरा उम्र 55 वर्ष निवासी बरखदान चेकडैम के पास थाना तोरवा बिलासपुर।
