ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रास्ता रोककर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) चांपा पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान रेशम उर्फ गोलू यादव (25 वर्ष) निवासी धोबीपारा, थाना चांपा के रूप में हुई है। घटना 11 अगस्त 2025 की है। आरोपी ने पीड़िता का रास्ता रोककर गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 74, 75(1)(i), 75(1)(ii), 75(1)(iv), 78, 351(2), 126(2) BNS तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...