BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फैला रहा था गंदगी..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया में नाबालिग बच्चे का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने वाले आरोपी सरोवर हुसैन मलिक को पुलिस ने गोलबाजार क्षेत्र से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाइन रिपोर्ट संख्या 131135499 के आधार पर की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच की गई। जांच में पाया गया कि घटना दिनांक 27 जुलाई 2022 को सुबह 6:43 बजे सरोवर हुसैन मलिक उम्र 37 वर्ष निवासी मरीमाई तालापारा थाना सिविल लाइन द्वारा नाबालिग का आपत्तिजनक कंटेंट सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इस समय गोलबाजार क्षेत्र में मौजूद है। तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने वहां दबिश दी और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं, जिससे आपत्तिजनक सामग्री साझा की जा रही थी। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67-बी और पास्को एक्ट की धारा 15(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...