BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; ओल्ड कंपोजिट बिल्डिंग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक लोगों की जांच…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला प्रशासन के सहयोग से अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा ओल्ड कंपोजिट बिल्डिंग परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वयं की स्वास्थ्य जांच कराकर किया। इस मौके पर कलेक्टर ने आम लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और जीवनशैली को संतुलित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकता है। कलेक्टर ने इस जनहितकारी पहल के लिए अपोलो हॉस्पिटल प्रबंधन की सराहना की। शिविर में निगम कमिश्नर अमित कुमार भी उपस्थित रहे। निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक लोगों की जांच की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया और बीपी, शुगर, हार्ट रेट व ऑक्सीजन लेवल की जांच की। अपोलो हॉस्पिटल की टीम में स्त्री रोग, हृदय रोग, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ शामिल रहे, जिन्होंने निःशुल्क परामर्श प्रदान किया। शिविर का लाभ ओल्ड कंपोजिट बिल्डिंग के कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उठाया। स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों तक सीधे पहुंचाने की इस पहल को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखा गया और नागरिकों ने अपोलो हॉस्पिटल के प्रयासों की सराहना की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....