बिलासपुर में लूट गैंग का भंडाफोड़; चाकू की नोक पर लूटने वाले 2 नाबालिक सहित 5 गिरफ्तार..चाकू और लूट का सामान बरामद, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए सरकंडा पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रामसेतू पुल के पास दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया था, जिसमें चाकू की नोक पर लूटपाट कर मोबाइल, स्कूटी और सोने का लॉकेट छीन लिया था। सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकुल यादव ने पुलिस को बताया कि 1 अप्रैल की रात वह रामसेतू पुल के पास गुपचुप खाने गया था। पेशाब करने पुल के नीचे गया तो तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उसने जेब में रखे 1000 रुपए नकद बदमाशों को दे दिए। इसके बाद गले में पहना सोने का लॉकेट भी चाकू से काटकर लूट लिया गया। इसी तरह 2 अप्रैल की रात प्रार्थी श्रीकुमार मरावी स्कूटी से घूमने निकला था। उसने रामसेतू पुल के पास स्कूटी खड़ी कर फ्रेश होने के लिए नीचे गया। वापस लौटने पर 2-3 लड़कों ने मोबाइल मांगने के बहाने उसे झांसे में लिया और मोबाइल लेकर भाग गए। इसके बाद उनके अन्य साथियों ने चाकू दिखाकर स्कूटी की चाबी छीन ली और स्कूटी लेकर फरार हो गए। घटनाओं के बाद थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। प्रार्थियों द्वारा बताए गए हुलिए और नाम के आधार पर सुमित उर्फ भोला जायसवाल, देवेन्द्र जाधव उर्फ रॉकी और सुमित सिंह को अरपा पुल के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर दोनों वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, स्कूटी, सोने का लॉकेट और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी……
01. सुमित जायसवाल उर्फ भोला उर्फ भोलू पिता मुन्ना जायसवाल उम्र 34 वर्ष निवासी अंकित विद्या मंदिर के पास जबड़ापारा सरकण्डा,
02. देवेन्द्र जाधव उर्फ रॉकी उर्फ बिट्टू पिता परवेन्द्र राव जाधव उम्र 24 वर्ष निवासी मिश्रा मोहल्ला जबड़ापारा सरकण्डा,
03. सुमित सिंह पिता सोनू सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी जबड़ापारा सरकण्डा,
04. विधि से संघर्षरत 02 बालक।
