ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; BSNL कर्मी पर जानलेवा हमला, नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में लूटपाट और हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां बीएसएनएल में कार्यरत एक कर्मचारी पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया और नकदी व कीमती मोबाइल लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कर्मी को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धूमा निवासी आदित्य पटेल बीएसएनएल कार्यालय में कार्यरत हैं। बीती रात वह अपने एक मित्र को बिलासपुर शहर से छोड़कर बाइक से वापस लौट रहे थे। रात लगभग दो से ढाई बजे के बीच जब वह सिलपहरी कंपनी के समीप पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में आदित्य पटेल बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान हमलावर उनके पास से 10 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये मूल्य का मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा देख आसपास के लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!