BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: स्कूल में चाकूबाजी से हड़कंप! कहासुनी के बाद छात्र ने सहपाठी पर किया हमला..स्कूल में मची भगदड़, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती..पुलिस जांच में जुटी, स्कूल में चाकू कैसे लाया छात्र? खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तारबहार थाना क्षेत्र स्थित भारत माता स्कूल में मंगलवार को एक छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात से पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक दो नाबालिग छात्रों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। गुस्से में एक छात्र ने अपने बैग से चाकू निकाला और दूसरे छात्र पर हमला कर दिया। चाकू का वार घायल छात्र के बाएं पैर के घुटने के ऊपर लगा, जिससे खून बहने लगा। चाकूबाजी होते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे शिक्षकों और छात्रों ने घायल छात्र को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और घायल छात्र को अस्पताल ले गए।

पुलिस जांच में जुटी, स्कूल में चाकू कैसे लाया छात्र..?

घायल छात्र के परिजनों ने तारबहार थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी छात्र चाकू स्कूल में लेकर क्यों आया था और झगड़े की असली वजह क्या थी। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर कैसे एक छात्र चाकू लेकर स्कूल परिसर में घुस गया? सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर अभिभावकों में आक्रोश है। तारबहार पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी छात्र से पूछताछ जारी है और स्कूल प्रबंधन से भी जवाब मांगा जाएगा। जल्द ही मामले की असल वजह सामने आएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...