ChhattisgarhRaftaar News Cg

साइको किलर गिरफ्तार, युवती को पैरावट में जलाकर की थी हत्या, 19 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट चलाता था आरोपी…..

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चरोटी में 26 वर्षीय युवती तेजस्विनी पटेल की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 25 वर्षीय सालिक राम पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है, जो मानसिक रूप से साइकोपैथ प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर की सुबह गांव के पैरावट में एक अज्ञात युवती का जला हुआ शव मिला था। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान तेजस्विनी पटेल निवासी चरोटी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी और साइबर जांच के बाद संदेह के आधार पर सालिक राम पैकरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसका तेजस्विनी से प्रेम संबंध था, लेकिन अलगाव के बाद वह लगातार युवती पर मिलने का दबाव बना रहा था। 24-25 अक्टूबर की रात करीब 1.30 बजे उसने युवती को मिलने बुलाया और बात न मानने पर चाकू और लकड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पैरावट में डालकर आग लगा दी। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी साइकोपैथिक स्वभाव का है। वह अक्सर महिलाओं के कपड़े पहनता था, मेकअप करता था, और इंस्टाग्राम पर 19 अलग-अलग लड़कियों के नाम से फर्जी अकाउंट चलाता था। पुलिस ने उसके घर से महिलाओं के कपड़े, मेकअप किट और कई फोटो जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसने किसी अन्य युवती को भी भ्रमित या ब्लैकमेल किया था। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!