BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस का सट्टेबाजों पर ताबड़तोड़ प्रहार! दो महिला सटोरिया रंगेहाथ गिरफ्तार, नकद रुपये और सट्टा पट्टी बरामद..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत तोरवा पुलिस ने सट्टा कारोबार पर दोहरी कार्रवाई करते हुए दो महिला सटोरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना पावर हाउस, बिजली ऑफिस के पास दो महिलाएं सट्टा खिला रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अमृत बाई वस्त्रकार और अन्नपूर्णा वस्त्रकार को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 (क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से अवैध सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध जुआ-सट्टा कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान जारी रहेगा।

ये हैं गिरफ्तार सटोरिया……

01. अमृत बाई वस्त्रकार पिता स्व. पूनम चंद्र वस्त्रकार उम्र 54 वर्ष निवासी पुराना हाउस बिजली ऑफिस के पास तोरवा बिलासपुर,

02. अन्नपूर्णा वस्त्रकार पति छोटेलाल वस्त्रकार उम्र 43 वर्ष निवासी पुराना हाउस बिजली ऑफिस के पास तोरवा बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...