ChhattisgarhRaftaar News Cg

सीपत; कलेक्ट्रेट के पास आरोपी की गिरफ्तारी पर हुआ था हंगामा..रिश्वतखोरी का आरोप झूठा, पुलिस ने नारायण को भेजा जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के आसपास से एक आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान आरोपी के परिजन गिरफ्तारी का विरोध करते नजर आते हैं। दरअसल मामला थाना सीपत का है। आरोपी नारायण खरे उम्र 46 वर्ष, निवासी नरगोडा पर अपनी मां उर्मिला खरे के साथ गंभीर मारपीट का आरोप है। जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने अपनी मां को इस कदर पीटा कि उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया और वे 09 जून से 12 जुलाई तक सिम्स अस्पताल में भर्ती रहीं। नारायण खरे के खिलाफ थाना सीपत में पहले भी कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दर्ज हो चुकी है। इस बार उस पर धारा 296, 115(2), 351(2), 117(2), 118(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसी सिलसिले में 19 अगस्त को पुलिस ने कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के पास से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान नारायण खरे और उसके परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और पुलिस पर रिश्वतखोरी व बर्बरता का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि गिरफ्तारी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। पुलिस ने आरोपी नारायण खरे को 19 अगस्त को ही न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...