BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; 14.25 लाख की ठगी! दाल सप्लाई के नाम पर व्यापारी से बड़ा धोखा..एडवांस लिया, माल नहीं भेजा– दो कारोबारियों पर केस दर्ज..कमिशन एजेंट बनकर बनाया भरोसा, फिर लगाया चूना, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी क्षेत्र में दाल व्यापारी को 14.25 लाख रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दलहन सप्लाई का सौदा किया, एडवांस रकम ली, लेकिन न तो माल दिया और न ही पैसे लौटाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एस.एम. ट्रेडर्स के संचालक सुरेन्द्र मिश्रा और त्रिवेणी इंटरप्राइजेस के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) व आपराधिक साजिश (धारा 34) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सिरगिट्टी स्थित जीवाजी दाल मिल के संचालक युसुफ अली भारमल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 13 फरवरी 2024 से 31 मार्च 2025 तक दाल आपूर्ति का सौदा हुआ था। इसके बदले उन्होंने एडवांस राशि दी, लेकिन सप्लायरों ने माल नहीं भेजा। सुरेन्द्र मिश्रा ने खुद को कमिशन एजेंट बताकर सौदा करवाया और त्रिवेणी इंटरप्राइजेस के जरिए भी लेन-देन हुआ। शिकायत के बाद जब व्यापारी ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने बहाने बनाए और फिर फोन उठाना बंद कर दिया। जांच में पता चला कि दोनों कारोबारी रिश्तेदार हैं और सुनियोजित साजिश के तहत ठगी की गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...